परमाणु संख्या किसे कहते हैं | Parmanu Sankhya Kise Kahate Hain

आइये जानते हैं, परमाणु संख्या किसे कहते हैं (Parmanu Sankhya Kise Kahate Hain).  रसायन विज्ञान में परमाणु के बारे में जानकारी हो तो रसायन विज्ञान को आसानी से समझा जा सकता है.

इस लेख को शुरू करने से पहले आपको बता दें कि इस लेख में हम किस- किस टॉपिक के बारे में पढ़ने वाले हैं.

इस लेख में हम जानेंगे परमाणु संख्या किसे कहते हैं ,परमाणु, परमाणु क्रमांक किसे कहते हैं और परमाणु भार किसे कहते हैं. तो आइये इन सबको बारी- बारी से समझते हैं.

परमाणु किसे कहते हैं – द्रव्य या पदार्थ का वह कण जो अविभाज्य हो

परमाणु संख्या किसे कहते हैं – Parmanu Sankhya Kise Kahate Hain

परमाणु संख्या किसे कहते हैं

 

सबसे पहले आपको बता दें कि परमाणु क्रमांक और परमाणु संख्या दोनों एक ही होते हैं. प्रत्येक तत्व के नाभिक में प्रोटान उपस्थित होते हैं और यही प्रोटानों की संख्या ही परमाणु की संख्या कहलाती है.

परमाणु संख्या या परमाणु क्रमांक को z से प्रदर्शित किया जाता है. उम्मीद है आपको परमाणु संख्या किसे कहते हैं समझ में आ गया होगा.

यदि आप से कोई पूछे कि परमाणु संख्या किसे कहते हैं तो आप एक लाइन में उत्तर देना कि परमाणु क्रमांक को परमाणु संख्या कहते हैं और यह तत्व के नाभिक में उपस्थित प्रोटानों की संख्या के बराबर होता है.

नोट – परमाणु उदासीन होते हैं क्योंकि किसी भी परमाणु में जितना इलेक्ट्रान होते हैं उतना ही प्रोटान होता है.

परमाणु संख्या z = इलेक्ट्रान = प्रोटान

आइये अब जानते हैं परमाणु भार किसे कहते हैं?

परमाणु भार किसे कहते हैं

सबसे पहले आपको बता दें कि परमाणु द्रव्यमान और परमाणु भार दोनों एक ही हैं जिस प्रकार से परमाणु क्रमांक और परमाणु संख्या है.

किसी भी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटान और न्यूट्रान की संख्या के योग को परमाणु भार या परमाणु द्रव्यमान कहते हैं. इसे A से प्रदर्शित करते हैं.

परमाणु भार = प्रोटान संख्या +न्युट्रान संख्या 

समस्थानिक तत्व किसे कहते हैं

इसे तत्व जिनके परमाणु संख्या सामान हो लेकिन परमाणु भार अलग होता है, वे तत्व समस्थानिक कहलाते हैं. इसके बारे में सबसे पहले डाल्टन ने बताया था. समस्थानिक का सामान्य अर्थ सामान स्थान से होता है. इस प्रकार के परमाणुओं में प्रोटानों की संख्या सामान होती है लेकिन इस तत्व के परमाणु के नाभिक में न्युट्रान की संख्या अलग होती है. इसी कारण से इनका परमाणु क्रमांक सामान होता है जबकि परमाणु भार अलग- अलग होता है.

उदाहरण – हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक है.

इसी प्रकार कार्बन का परमाणु क्रमांक 6 होता है और इसके भी तीन समस्थानिक जिनका परमाणु भार 12, 13 , 14 हैं.

परमाणु संख्या 1 से 20 तक के तत्व एवं उनके परमाणु भार

 

परमाणु क्रमांक

atomic number  (Z)

नाम name of element प्रतीक अवधि समूह- group रसायनिक श्रेणी द्रव्यमान (g/mol)

atomic weight

1- one  हाइड्रोजन H 1 1 अधातु- non-metal 1.00794(7)
2- two  हीलियम He 1 18 अक्रिय गैस GAS 4.002602(2)
3- three  लिथियम Li 2 1 क्षार धातु 6.941(2)
4- four  बेरेलियम Be 2 2 क्षारीय पार्थिव धातु 9.012182(3)
5- five  बोरान B 2 13 उपधातु 10.811(7)
6- six कार्बन C 2 14 अधातु 12.0107(8)
7 – seven  नाइट्रोजन N 2 15 अधातु 14.0067(2)
8- Eight  ऑक्सीजन O 2 16 अधातु 15.9994(3)
9- Nine  फ्लोरीन F 2 17 हैलोजन्स 18.9984032(5)
10- Ten  निऑन Ne 2 18 अक्रिय Gas 20.1797(6)
11- Eleven सोडियम Na 3 1 क्षार धातु 22.98976928(2)
12- Twleve मैग्नीसियम Mg 3 2 क्षारीय पार्थिव धातु 24.3050(6)
13- thirteen  ऐलुमिनियम Al 3 13 संक्रमण धातु 26.9815386(8)
14-fourteen  सिलिकॉन Si 3 14 उपधातु 28.0855(3)
15- fifteen  फॉस्फोरस P 3 15 अधातु 30.973762(2)
16- sixteen गंधक S 3 16 अधातु 32.065(5)
17- seventeen क्लोरीन Cl 3 17 हैलोजन्स 35.453(2)
18- eighteen आर्गन Ar 3 18 अक्रिय गैस Gas 39.948(1)
19- Nineteen पोटैशियम K 4 1 क्षार धातु 39.0983(1)
20- Twenty कैल्सियम Ca 4 2 क्षारीय पार्थिव धातु 40.078(4)

पूछे गये प्रश्न

परमाणु संख्या से आप क्या समझते हैं?

प्रत्येक परमाणु के नाभिक में प्रोटान उपस्थित होते हैं और यही प्रोटानों की संख्या ही परमाणु की संख्या कहलाती है.

परमाणु क्रमांक और द्रव्यमान संख्या से आप क्या समझते हैं?

किसी भी परमाणु के नाभिक में प्रोटान की संख्या को परमाणु क्रमांक कहते हैं तथा प्रोटान और न्युट्रान के योग को परमाणु का द्रव्यमान कहते हैं.

परमाणु की खोज कब हुई?

इसकी खोज 1803 में डाल्टन के द्वारा की गयी थी.

उम्मीद है की आप को इस लेख के माध्यम से परमाणु संख्या किसे कहते हैं (Parmanu Sankhya Kise Kahate Hain), परमाणु क्रमांक किसे कहते हैं समझ में आ गया होगा. यदि इससे जुड़ा आपका कोई सवाल हो तो आप हमसे कमेंट बॉक्स के माध्यम से पूछ सकते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

पृथ्वी का जन्म कैसे हुआ | Duniya kaise bani

टेंस की पहचान को कैसे याद रखें | पास्ट और प्रेजेंट टेंस की पहचान क्या है

द्रव्य किसे कहते हैं | Padarth kise kahate hain

Leave a Comment