प्रकाश किरण किसे कहते हैं | Light rays in Hindi

प्रकाश किरण, प्रकाश पुंज किसे कहते हैं, प्रकाश पुंज के प्रकार [Light rays in Hindi]

प्रकाश किरण- Light rays in Hindi

जब प्रकाश सरल रेखा में चलते हुए एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाता है तो प्रकाश के इसी पथ को प्रकाश किरण कहते हैं.

प्रकाश किरण और कुछ नही है बस एक मॉडल है जो प्रकाश की गति को एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाने में सहायता करती है.

प्रकाश किरण आपको समझ आ गयी होगी तो आइये आपको बताते हैं आखिर प्रकाश किसे कहते हैं, क्योकिं अगर प्रकाश ना हो तो प्रकाश किरण का भी जन्म नहीं होगा.

प्रकाश क्या है और प्रकाश की परिभाषा

प्रकाश किसी भी तरंग दैर्ध्य के विद्युत चुंबकीय विकिरण का एक रूप होता है. जो कभी दिखता है और कभी नहीं दिखाई देता है.

प्रकाश छोटे-छोटे एनर्जी के स्रोतों से मिलकर बना होता है जिसे फोटोन कहा जाता है.  फोटान  में किसी भी प्रकार का कोई आवेश नहीं होता है और फोटान प्रकाश की स्पीड से गति करते हैं.

जिस बिंदु से प्रकाश किरणें या प्रकाश पुंज के समूह निकलते हैं उसी बिंदु को प्रकाश का बिंदु स्रोत कहा जाता है.

उम्मीद है अभी तक बताई गयी प्रकाश किरण की जानकारी आपको पसंद आ रही होगी, अगर पसंद आ रही हो तो आर्टिकल को पूरा पढ़िए बहुत सी जानकारियां दी गयी हैं.

प्रकाश पुंज किसे कहते हैं

प्रकाश किरणों के समूह को प्रकाश पुंज कहा जाता है अर्थात जब प्रकाश कई बिंदु स्रोतों से निकलता है तो उन सभी प्रकाश किरणों को प्रकाश पुंज कहा जाता है.

प्रकाश पुंज कई प्रकार के होते हैं आइए अब आपको प्रकाश पुंज के प्रकार के बारे में बताते हैं

प्रकाश पुंज के प्रकार

सामान्यतः प्रकाश पुंज को तीन भागों में बांटा गया है

  1. अभिसारी प्रकाश पुंज
  2. अपसारी प्रकाश पुंज
  3. समांतर प्रकाश पुंज

समांतर प्रकाश पुंज

जब किरणें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने में समांतर पथ का अनुसरण करते हैं अर्थात किरणें एक दूसरे से नहीं मिलती हैं तो यही समांतर प्रकाश पुंज कहलाता है.

समांतर प्रकाश पुंज का उदाहरण

सूर्य का प्रकाश समांतर प्रकाश पुंज का सबसे उपयुक्त उदाहरण है.

अभिसारी प्रकाश पुंज

प्रकाश किरणों का वह समूह जो आपतित  होने के पश्चात किसी एक बिंदु पर मिलते हैं तो उसे हम अभिसारी प्रकाश पुंज या अभिसारी किरण पुंज कहते है.

अपसारी प्रकाश पुंज

जब प्रकाश की किरणें किसी एक सोर्से से आती हुई प्रतीत होती है तो उसे अपसारी प्रकाश पुंज कहते हैं.

प्रकाश में दो तरह की घटनाएं देखने को मिलती हैं

प्रकाश का परावर्तन – Reflection of Ligh

प्रकाश का अपवर्तन – Refraction of Ligh

सबसे पहले आइए जानते हैं प्रकाश अपवर्तन किसे कहते हैं.

अपवर्तन किसे कहते हैं 

तरंगे जब एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करती हैं, तो  उनके मार्ग में कुछ परिवर्तन आता है अर्थात वे तरंगे झुक जाती हैं, तरंगों के इसी झुकाव को अपवर्तन कहा जाता है. तरंगों के मार्ग में झुकाव पदार्थो के घनत्व में अंतर के कारण उत्पन्न होता है.

अपवर्तन की परिभाषा

अपवर्तन एक प्रकार का तरंगों के मार्ग में उत्पन्न हुआ परिवर्तन होता है.

अपवर्तन का कारण

जब प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करती है तो उसके गति में परिवर्तन के परिणाम स्वरुप उसके दिशा में भी परिवर्तन हो जाता है.

उदाहरण के रूप में देखें तो जैसे जब प्रकाश हवा से पानी में प्रवेश करता है तो प्रकाश की गति कम हो जाती है. ये गति कम होने का कारण पानी के अपवर्तनाक में अंतर होने के कारण होता है.

प्रकाश का परावर्तन 

जब प्रकाश की किरण किसी ऑब्जेक्ट यानी कि किसी वस्तु पर पड़ती है और उसकी सतह से टकराकर जब प्रकाश की किरणें वापस आ जाती हैं, इसी घटना को प्रकाश का परावर्तन  कहते हैं.

प्रकाश का परावर्तन दो प्रकार का होता है.

नियमित परावर्तन और अनियमित परावर्तन

नियमित परावर्तन

नियमित परावर्तन में प्रकाश की किरणों  का दर्पण के समान परावर्तन  होता है. इस प्रकार के परावर्तन  में प्रकाश की किरणें जो एक चिकने और चमकदार वस्तु पर पड़ती हैं तो किसी निश्चित कोण पर प्रवर्तित हो जाती है. इसी की वजह से हम वस्तुओं को देख पाते हैं.

अनिश्चित परावर्तन 

कोई प्रकाश किसी ऐसी अनियमित वस्तु या फिर किसी खुरदरी सतह से टकरा कर वापस परिवर्तित हो जाती है और सभी दिशाओं में बिखर जाती है, तो इस घटना को  को अनिश्चित प्रकाश का परावर्तन कहते हैं. इस स्थिति में प्रकाश की आपतित किरण और परावर्तित किरण के बीच में सामान कोण नहीं होता है.

इस प्रकार के प्रकाश के परावर्तन में कोई प्रतिबिंब भी नहीं बनता है.

प्रकाश के परिवर्तन को विस्तार से पढ़ने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं– प्रकाश का परावर्तन

प्रकाश किरण किसे कहते हैं- Light rays in Hindi

प्रकाश किरण किसे कहते हैं.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रकाश की किरण क्या है?

प्रकाश जिस रास्ते से एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जाता है उस रास्ते को ही प्रकाश किरण कहते हैं.

प्रकाश से क्या समझते हैं? 

प्रकाश एक प्रकार की उर्जा होती है जो विधुत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम का एक भाग होता है.

प्रकाश का स्रोत क्या है?

प्राक्रतिक रूप से मौजूद वस्तुए प्रकाश का स्रोत  होती हैं. पृथ्वी पर सूर्य सबसे बड़ा प्रकाश का स्रोत है.

प्रकाश का परावर्तन क्या होता है?

जब प्रकाश किसी सतह से टकरा कर वापस लौट आती है तो उसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं .

प्रकाश का सबसे बड़ा स्रोत कौन सा है?

सूर्य को सबसे बड़ा प्रकाश का स्रोत होता है.

उम्मीद है इस पोस्ट में दी गयी जानकारी जैसे प्रकाश किरण ,  light rays in hindi आपको पसंद आई होगी

इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment