सामान्य वर्तमान काल के 10 उदाहरण और परिभाषा

सामान्य वर्तमान काल के 10 उदाहरण, सामान्य वर्तमान काल की परिभाषा

सामान्य वर्तमान काल वर्तमान काल का एक भेद है. इस लेख में आपको सामान्य वर्तमान काल की परिभाषा. उसकी पहचान और साथ ही सामान्य वर्तमान काल के 10 उदाहरण के बारे में पूरे विस्तार से बताएंगे. इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद सामान्य वर्तमान काल का टॉपिक पूरी तरीके से स्पष्ट हो जाएगा.

आइए सबसे पहले सामान्य काल की परिभाषा और सामान्य वर्तमान काल की पहचान को समझने की कोशिश करते हैं.

सामान्य वर्तमान काल की परिभाषा- सामान्य वर्तमान काल के 10 उदाहरण

वर्तमान काल का तात्पर्य जो कुछ चल रहा होता है उससे संबंधित होता है. वर्तमान काल पांच प्रकार के हैं, उसी का एक भाग सामान्य वर्तमान काल है. ” क्रिया के जिस रूप में वर्तमान समय के बारे में बताया जाता है यानी कि किसी कार्य के निरंतर होने की स्थिति का वर्णन किया जाता है, उसे ही सामान्य वर्तमान काल कहा जाता है “.

आइए सामान्य वर्तमान काल के 10 उदाहरण को देखते हैं. जिसके बाद आपको सामान्य वर्तमान काल पूरी तरीके से स्पष्ट हो जाएगा.

सामान्य वर्तमान काल के 10 उदाहरण

  1. गोलू क्रिकेट खेलता है.
  2. अयांश किताब पढ़ता है.
  3. अर्पित अच्छा गाना गाता है.
  4. राम मोहन हिंदी पढ़ाते हैं.
  5. मैं शाकाहारी खाना खाता हूं.
  6. रिजवान हर शुक्रवार को बाजार जाता है.
  7. बाबर आजम पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट खेलता है.
  8. रोहित शर्मा भारतीय टीम की ओर से पारी की शुरुआत करते हैं.
  9. राजेश हर रोज कानपुर जाता है. 
  10. मैं रोज यूनिवर्सिटी क्लास लेने जाता हूं.
  11. तुम्हारे घर में मैं हर रोज सुबह नाश्ता करने आता हूं.
  12. मेरे घर में सभी शाम को एक साथ खाना खाते हैं.
  13. मेरे पिताजी हर रोज शाम को रामायण का पाठ पढ़ते हैं.
  14. यीशु अपने भाई जीतू के साथ हर रोज स्कूल जाता है.

हम उम्मीद करते हैं आपको सामान्य वर्तमान काल के 10 उदाहरण समझ आ गये होंगे. आइये अब सामान्य वर्तमान काल की परिभाषा को समझते हैं.

सामान्य वर्तमान काल की परिभाषा

सामान्य वर्तमान काल के 10 उदाहरण

समानता जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं, शब्द जुड़े होते हैं तो उनको सामान्य वर्तमान काल की श्रेणी में रखा जाता है. 

सामान्य वर्तमान काल को कैसे पहचाने

इसे पहचानने के लिए सबसे पहले आपको वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते हैं, शब्द की पहचान करनी होगी. अगर यह शब्द आपको वाक्य के अंत में दिख जाए तो यह सामान्य वर्तमान काल कहा जाएगा. आइए आपको उदाहरण से समझाते हैं.

राम दिल्ली में पढ़ता है. इस वाक्य को आप ध्यान से देखिए इस वाक्य में पढ़ धातु का एक क्रिया के रूप में उपयोग किया गया है और इस पढ़ धातु में ता शब्द जुड़ा हुआ है. जिससे स्पष्ट होता है कि यह वाक्य सामान्य वर्तमान काल कहा जाएगा.

वर्तमान काल के भेदों की बात करें तो इसके कुल 5 भाग होते हैं जिनमें- 

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. अपूर्व वर्तमान काल
  3. संदिग्ध वर्तमान काल
  4. समभाव वर्तमान काल
  5. आज्ञाथ्र वर्तमान काल

आइए इनके भी उदाहरण को देखते हैं

अपूर्व वर्तमान काल के 10 उदाहरण. 

अपूर्व वर्तमान काल का तात्पर्य होता है, वह कार्य जो भूतकाल में शुरू हुआ है लेकिन वर्तमान काल में निरंतर जारी है. अतः क्रिया के जिस रूप से वर्तमान समय में किसी कार्य के लगातार शुरू रहने का बोध कराया जाता है, उसे अपूर्व वर्तमान काल कहा जाता है. वर्तमान काल की पहचान है, हूं हो ,शब्द होते हैं जबकि अब पूर्व वर्तमान काल की पहचान वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्दों को देखकर किया जाता है.

 उदाहरण

मैं 2 साल से स्कूल जा रहा हूं.

श्रद्धा बहुत देर से गाना गा रही है.

लड़के क्रिकेट मैदान में मैच खेल रहे हैं.

आज कौन सी मूवी आ रही है.

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है.

चीन और भारत के बीच 15 वे दौर की बातचीत की जा रही है.

तुम्हारी छत पर मोर नाच रहा है.

बारिश काफी देर से हो रही है.

यीशु और जीतू दोनों एक साथ पढ़ रहे हैं.

कुत्ता भौंक रहा है.

बच्चे खेल रहे हैं.

अपूर्व वर्तमान काल और सामान्य वर्तमान काल में अंतर

 

सामान्य वर्तमान काल अपूर्व वर्तमान काल
सामान्य वर्तमान काल की धातु के साथ ता है, ती है, तें हैं,  शब्द जुड़े होते हैं. जब सामान्य वर्तमान काल के वाक्यों की पहचान करनी होती है तो उसके अंत में लगे ता है, ती है, ते हैं शब्दों की पहचान करते हैं. इस काल में ऐसे कार्य का वर्णन किया जाता है जो भूतकाल में शुरू होकर वर्तमान काल में भी निरंतर चल रहा होता है.

अपूर्व वर्तमान काल के वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द जुड़े होते हैं.

उदाहरण-  हम लोग हर शाम 2 घंटे क्रिकेट खेलते हैं. उदाहरण- काफी देर से मूसलाधार बारिश हो रही है.

 

पूछे गए प्रश्न

सामान्य वर्तमान काल को कैसे पहचाने?

इस काल के वाक्य को पहचानने के लिए ता है, ती है, ते हैं शब्दों की पहचान करनी होती है. सामान्य वर्तमान काल के वाक्य के अंत में ता है, ती है, तें हैं शब्द अवश्य जुड़े होते हैं.

भूतकाल का उदाहरण क्या है?

इस काल में किसी कार्य के होने या ना होने को बताया जाता है. जब कोई कार्य पूर्ण  हो चुका होता है तो वह भूतकाल कहलाता है. जो चल रहा होता है वह वर्तमान काल कहा जाता है, और जो शुरू होने वाला होता है, उसे हम भविष्यकाल कहते हैं.

भूतकाल का उदाहरण –मैं आज स्कूल गया था

इन्हें भी पढ़ें –

Leave a Comment