परमाणु द्रव्यमान या परमाणु भार किसे कहते हैं | Parmanu kise kahate hain

इस पोस्ट में हम परमाणु के बारे में बहुत ही आसान भाषा में जैसे परमाणु किसे कहते हैं ( Parmanu kise kahate hain), परमाणु भार किसे कहते हैं, परमाणु भार ज्ञात करने का सूत्र, परमाणु की परिभाषा आदि को हम पढने वाले हैं.

किसी भी परमाणु के भार को ज्ञात करना परमाणु भार कहलाता है. परमाणु एक अत्यंत सूक्ष्म कण होता है, जिसके परमाणु भार ज्ञात करना अत्यंत कठिन कार्य होता है.

किसी भी परमाणु के परमाणु भार को ज्ञात करने के लिए, किसी दूसरे परमाणु के सापेक्ष ज्ञात किया जाता है.

इस वाक्य को और आसान भाषा में कहें तो जैसे हमने सबसे पहले हाइड्रोजन का परमाणु भार ज्ञात कर लिया, तो इसके बाद हम तत्वों का परमाणु भार हाइड्रोजन के सापेक्ष लेकर ज्ञात कर सकते हैं. हाइड्रोजन को हम मानक मान लेते हैं.

परमाणु भार या परमाणु द्रव्यमान की परिभाषा- परमाणु भार किसे कहते हैं

परमाणु भार या परमाणु द्रव्यमान के बारे में पूरा विस्तार से समझने के लिए सबसे पहले आइये, हम समझते हैं, परमाणु किसे कहते हैं क्योंकि परमाणु का ही हम परमाणु भार ज्ञात करने वाले हैं.

इसलिए हमको सबसे पहले परमाणु क्या होता है, परमाणु की परिभाषा क्या होती है, इसको समझ लेते हैं.

उसके बाद हम परमाणु भार को आसानी से समझ पाएंगे.

परमाणु किसे कहते हैं- Parmanu kise kahate hain

हमारी पृथ्वी पर जितने भी तत्व हैं ,वह सभी छोटे-छोटे परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं.  किसी भी तत्व का

परमाणु सबसे न्यूनतम इकाई होती है, तो हम परमाणु को कुछ इस प्रकार परिभाषित कर सकते हैं.

किसी भी तत्व का वह छोटा से छोटा कण जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है ,उसे हम परमाणु कहते हैं.

जैसा कि हमने परिभाषा में कहा कि परमाणु किसी भी तत्व का छोटा से छोटा कण है, तो सवाल यह है कि परमाणु के आकार को हम कैसे माप सकते हैं,

तो आइए यह भी जान लेते हैं.

परमाणु का आकार

किसी भी तत्व के सबसे छोटे कण  को हम परमाणु कहते हैं, अर्थात तत्व का वह सबसे छोटा भाग जिसके बाद हम  उसका टुकड़ा नहीं कर सकते हैं, वही परमाणु होता है.

परमाणु की त्रिज्या को नैनोमीटर में मापा जाता है.

परमाणु भार (Parmanu Bhar kise kahate hain)

जैसा कि हमने उपर्युक्त भाग में बताया कि हम किसी भी तत्व का परमाणु भार, किसी अन्य तत्व के परमाणु भार  के सापेक्ष ज्ञात करते हैं.

तो आइए हाइड्रोजन को मानक मानकर परमाणु भार को परिभाषित करते हैं.

” परमाणु भार किसी तत्व का वह भार है, जिसके द्वारा यह पता चलता है कि उस तत्व का एक परमाणु ,हाइड्रोजन के एक परमाणु से कितना गुना भारी है.”

हाइड्रोजन को मानक मानकर कुछ इसी प्रकार किसी भी तत्व का परमाणु भार या  परमाणु द्रव्यमान को ज्ञात किया जा सकता है.

परमाणु भार या परमाणु द्रव्यमान तो ज्ञात करने का सूत्र

तत्व का परमाणु भार = तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान / हाइड्रोजन के एक परमाणु का द्रव्यमान

उपर्युक्त सूत्र के अनुसार हम परमाणु द्रव्यमान या परमाणु भार को एक अलग तरह से भी प्रभावित कर सकते हैं, जैसे-

परमाणु भार वह संख्या है, जो किसी तत्व में उपस्थित किसी एक परमाणु के द्रव्यमान और हाइड्रोजन के एक परमाणु द्रव्यमान के अनुपात के बराबर होता है.

परमाणु द्रव्यमान इकाई

जैसा कि हमको ज्ञात है कि कार्बन  का परमाणु भार 12 होता है.

परमाणु द्रव्यमान इकाई ज्ञात करने के लिए , कार्बन के 1 परमाणु के बारह वे भाग को ज्ञात करना होता है.  अतः परमाणु द्रव्यमान इकाई कार्बन के 1 परमाणु के बारहवे भाग को  परमाणु द्रव्यमान इकाई कहा जाता है.

औसत परमाणु भार या औसत परमाणु द्रव्यमान किसे कहते हैं – Ausat Parmanu Bhar kise kahate hain

पृथ्वी पर एक तत्व के कई समस्थानिक पाए जाते हैं, और उस तत्व का परमाणु भार उनके समस्थानिक के औसत भार के बराबर होता है.

औसत परमाणु भार को ज्ञात करने के लिए हम ऑक्सीजन को मानक मानकर, परमाणु भार को निम्न प्रकार से परिभाषित कर सकते हैं.

किसी तत्व का परमाणु भार वह संख्या है, जिसके द्वारा यह प्रदर्शित होता है कि उस तत्व का एक परमाणु, ऑक्सीजन के एक परमाणु के 16वे  भाग से कितना गुना भारी है.

परमाणु क्रमांक और परमाणु भार में अंतर

परमाणु क्रमांक और परमाणु संख्या दोनों एक ही होते हैं. प्रत्येक तत्व के नाभिक में प्रोटान उपस्थित होते हैं , और यही प्रोटानों की संख्या ही परमाणु की संख्या कहलाती है.

किसी भी परमाणु संख्या या परमाणु क्रमांक को z से प्रदर्शित किया जाता है. जबकि  परमाणु भार किसी तत्व  का वह भार है, जिसके द्वारा यह पता चलता है, कि उस तत्व का एक परमाणु, हाइड्रोजन के एक परमाणु से कितना गुना भारी है.

अतः परमाणु क्रमांक , प्रोटानों की संख्या होती है. जबकि परमाणु भार तत्व का एक परमाणु, हाइड्रोजन के एक परमाणु से कितना गुना भारी है, इसकी जानकारी प्राप्त होती है.

परमाणु संख्या 1 से 20 तक के तत्व एवं उनके परमाणु भार

 

परमाणु क्रमांक

atomic number  (Z)

नाम name of element प्रतीक अवधि समूह- group रसायनिक श्रेणी द्रव्यमान (g/mol)

atomic weight

1- one  हाइड्रोजन H 1 1 अधातु- non-metal 1.00794(7)
2- two  हीलियम He 1 18 अक्रिय गैस GAS 4.002602(2)
3- three  लिथियम Li 2 1 क्षार धातु 6.941(2)
4- four  बेरेलियम Be 2 2 क्षारीय पार्थिव धातु 9.012182(3)
5- five  बोरान B 2 13 उपधातु 10.811(7)
6- six कार्बन C 2 14 अधातु 12.0107(8)
7 – seven  नाइट्रोजन N 2 15 अधातु 14.0067(2)
8- Eight  ऑक्सीजन O 2 16 अधातु 15.9994(3)
9- Nine  फ्लोरीन F 2 17 हैलोजन्स 18.9984032(5)
10- Ten  निऑन Ne 2 18 अक्रिय Gas 20.1797(6)
11- Eleven सोडियम Na 3 1 क्षार धातु 22.98976928(2)
12- Twleve मैग्नीसियम Mg 3 2 क्षारीय पार्थिव धातु 24.3050(6)
13- thirteen  ऐलुमिनियम Al 3 13 संक्रमण धातु 26.9815386(8)
14-fourteen  सिलिकॉन Si 3 14 उपधातु 28.0855(3)
15- fifteen  फॉस्फोरस P 3 15 अधातु 30.973762(2)
16- sixteen गंधक S 3 16 अधातु 32.065(5)
17- seventeen क्लोरीन Cl 3 17 हैलोजन्स 35.453(2)
18- eighteen आर्गन Ar 3 18 अक्रिय गैस Gas 39.948(1)
19- Nineteen पोटैशियम K 4 1 क्षार धातु 39.0983(1)
20- Twenty कैल्सियम Ca 4 2 क्षारीय पार्थिव धातु 40.078(4)

People Also ask

परमाणु भार कैसे निकालते है?

जैसा की हम जानते हैं कि परमाणु बहुत ही सूक्ष्म कण होता है, इसलिए किसी भी तत्व के परमाणु भार को हाइड्रोजन के साक्षेप ज्ञात किया जाता है. आइये आपको इसे ज्ञात करने के लिए सूत्र बताते हैं.

तत्व के परमाणु भार = तत्व के एक प्रमाणु का द्रव्यमान / हाइड्रोजन के एक परमाणु का द्रव्यमान

सोना का परमाणु संख्या कितना होता है?

परमाणु क्रमांक और परमाणु संख्या एक होता है, सोना का परमाणु संख्या 79  होता है.

पीरियाडिक टेबल में कितने धातु है?

आज तक 118 तत्वों की खोज हो चुकी है.

Na का परमाणु भार

सोडियम का परमाणु क्रमांक 11 और परमाणु भार  22 होता है.

ऑक्सीजन का परमाणु भार.

O से ऑक्सीजन को प्रदर्शित किया जाता है, इसका 15.999 u होता है.

उम्मीद है आपको इस पोस्ट के माध्यम से परमाणु किसे कहते हैं ( Parmanu kise kahate hain), परमाणु भार किसे कहते हैं, परमाणु भार ज्ञात करने का सूत्र, परमाणु की परिभाषा, परमाणु भार और परमाणु क्रमांक में अंतर आदि समझ में आ गया होगा.

इन्हें भी पढ़े

Leave a Comment