Pdf class 9 science Questions in Hindi

आज के इस लेख में हम क्लास 9 के विज्ञान विषय के पहला चैप्टर के Pdf class 9 science Questions in Hindi के कुछ प्रश्नों के बारे में विस्तार से समझेंगे। उन प्रश्नों के हल नीचे दिए गए लिंक से आप डाउनलोड भी कर सकेंगे। प्रश्नों को समझने से पहले हम कुछ परिभाषा के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप ध्यान पूर्वक पढ़ेंगे तो आपके प्रश्न हल करने में बहुत ही लाभकारी हो सकता है. तो चलिए सबसे पहले परिभाषाओं को समझते हैं उसके बाद प्रश्नों को हल करेंगे।

Pdf class 9 science Questions in Hindi

पदार्थ किसे कहते हैं (Pdf class 9 science Questions in Hindi)

हम जिस घर में रहते हैं। उसे घर में नजर दौड़ने पर हर तरफ हमें विभिन्न प्रकार की वस्तुएं दिखाई देती हैं। जिनका आकार आकृति और बनावट बिल्कुल अलग अलग हो सकती है। जैसे उदाहरण के रूप में हम टेलीविजन और टेबल को ले सकते हैं। टेलीविजन का आकार और आकृति टेबल के आकार और आकृति से बिल्कुल अलग है। तो इन्ह वस्तुओं के निर्माण में जिन सामग्रियों का इस्तेमाल होता है, उन्हें पदार्थ नाम दिया गया है। पदार्थ कणों से मिलकर बने होते हैं।

 

पदार्थ की अवस्थाएं कितने प्रकार की हो सकती हैं

हम जिस परिवेश में या फिर स्थान पर रहते हैं। वहां पर देखने से हमें पता चलेगा की पदार्थ की अवस्थाएं तीन प्रकार की हो सकती हैं। जिसमें पहले ठोस, दूसरा द्रव और तीसरा गैस है। यानी कि कहां जा सकता है कि कोई भी वस्तु तीन अवस्थाओं को ग्रहण कर सकती है। पदार्थ की अवस्थाएं उसके कणों की विभिन्न विशेषताओं के कारण उत्पन्न होती हैं।

ठोस अवस्था

जैसा कि हमें पता है कोई भी वस्तु कणों से मिलकर बनी होती है और जब किसी वस्तु के कण बहुत पास पास होते हैं तो वह ठोस अवस्था में विद्यमान रहती है। यानी कि कोई भी वस्तु तभी ठोस अवस्था में रह सकती है। जब उसके कण बहुत पास पास हो। कोई भी ठोस वस्तु को खींचकर तोड़ सकते हैं लेकिन उसके आकार को नहीं बदल सकते हैं।

द्रव अवस्था

वस्तु की दूसरी अवस्था द्रव अवस्था होती है। इस अवस्था में ठोस अवस्था की तुलना में कण दूर दूर पाएं जाते हैं। द्रव अवस्था में विद्यमान किसी भी वस्तु का आकर बदलता रहता है लेकिन इसका आयतन निश्चित होता है।

उदाहरण के रूप में जैसे हम 1 लीटर पानी लेते हैं तो इस पानी का आयतन निश्चित होता है लेकिन अगर हम पानी को जिस बर्तन में रखेंगे। उस बर्तन के आकार के रूप में पानी फैल जाएगा। इसलिए लिक्विड का आकार निश्चित नहीं होता है।

गैस अवस्था

गैसीय अवस्था में ना तो आयतन निश्चित होता है और ना ही आकार निश्चित होता है। गैसीय अवस्था में विद्यमान किसी भी वस्तु के कण बहुत दूर दूर होते हैं।

इन तीनों अवस्थाओं को ठोस, द्रव और गैस की आपस में तुलना करेंगे तो पता चलता है कि ठोस और द्रव की तुलना में गैसों की सम्पीड़िता काफी अधिक होती है।

पानी को तीनों अवस्था में बदल सकते हैं। अगर जल को ठोस में बदलना है तो उसे बर्फ बनाना होगा और यदि द्रव में बदलना है तो उसे जल बनाना होगा और यदि उसे गैस में परिवर्तित करना है तो उसे जलवाष्प में परिवर्तित करना होगा।

 

लिंक – PDF class 9 science questions in Hindi Chapter 1

आइये अब इससे जुड़े प्रश्नों के पीडीऍफ़ (Pdf class 9 science Questions in Hindi) को देख लेते हैं। नीचे दिए गए लिंक से आप पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

  PDF LINK 

उम्मीद है आपको इस लेख के माध्यम से Pdf class 9 science questions in hindi chapter 1से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

Leave a Comment