20 जंगली जानवरों के नाम | जंगली जानवर के नाम हिंदी में

20 जंगली जानवरों के नाम- जंगली जानवर के नाम हिंदी में

प्रथ्वी ही एक ऐसा ग्रह जहा पर जीवन संभव है। इस ग्रह पर अनगिनत जीव निवास करते हैं। सभी जीवो की चाहे वो छोटे हो या बड़े हों सभी की प्रथ्वी पर भूमिका अलग अलग है। इस पोस्ट के माध्यम से 20  जंगली जानवरों के नाम और उनकी जानकारी दी जा रही है।

पृथ्वी पर पाए जाने वाले जीवों में तीन प्रकार  के जीव शाकाहारी, मांसाहारी और सर्वहारा पाए जाते हैं। इन जीवों में अधिकतर जीव जंगल में ही निवास करते हैं। जंगली जीवों में मांसाहारी और शाकाहारी जीवों की अधिकता होती है। आइये जंगली जानवरों के नाम (Wild Animals Name In Hindi Information) और उनके बारे में सामान्य जानकारी जानने और समझने का प्रयास करते हैं।

 

खतरनाक 20 जंगली जानवरों का नाम तथा उनका स्वभाव- जंगली जानवर के नाम हिंदी में

 

शेर (Lion)

जंगली जानवर, शेर newsiapost

हमने बचपन से शेर के नाम को सुनने लगते हैं। आज भी घर में यदि कोई छोटा बच्चा खाना नही या फिर सोता नही है तो उसकी माँ एक जीव का नाम लेती है वो है शेर। कहती है सो जा नही तो शेर आ जायेगा। शेर बहुत ही खतरनाक जीव होता है जो कभी भी किसी पर भी हमला कर सकता है।

शेर से जंगल में निवास करने वाले जीव बहुत डरते हैं। इसलिए इसे  जंगल का शेर कहा जाता है। यह एक मांसाहारी जीव है क्योकि यह मांस का ही सेवन करता है।

चीता (Cheetah)

चीता को शेर के पश्चात सबसे अधिक खतरनाक जीव माना जाता है। जब भी किसी के दौड़ने की तुलना हम करते है तो कहते है की वह चीता की तरह दौड़ता है। चीता प्रत्येक जीवो से सबसे तेज दौड़ सकता है। चीता से जुड़ा एक और तथ्य है की यह सबसे फुर्तीला होता है। इस लिए ये जिस भी जीवा का शिकार करना चाहता है उस पर बड़ी आसानी से हमला कर देता है। चीता भी एक मांसाहारी जीव।

बाघ (Tiger)

बाघ जंगल में निवास करने वाला एक जंगली जानवरों का नाम है,जो मांसाहारी होता है। बाघ एक स्तनपायी जीव की श्रेणी में आता है क्योकि इसमें स्तन पाया जाता है। बाघ दलदलीय क्षेत्रों तथा घास के मैदान में रहना अधिक पसंद करते हैं। ये अपनी प्रजातियों में सबसे अधिक ताकतवर वाला जीव माना जाता है। बाघ के शरीर में धारियां पायी जाती हैं। यही धरिया इसे शेर की बनावट से अलग करती हैं। अन्यथा शेर और बाघ में अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है। बाघ की लम्बाई 13 फीट और वजन 300 किलोग्राम तक का हो सकता है।

भालू (Bear)

भालू एक स्तनधारी मांसाहारी जीव है। यह जंगलो में निवास करता है। इसका वैज्ञानिक नाम उरसीडे है। यह समझदार जंगली जानवरों का नाम में से एक है जिससे लगभग हर कोई परिचित होता है। इसके अबतक लगभग 8 प्रजातियों की खोज हो चुकी है। इसे दुनिया के लगभग प्रत्येक देशो में पाया जाता है। लेकिन भालू को प्रमुख रूप से  एशियायूरोपउत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के महाद्वीपों में पाया जाता है। इनके शरीर में लम्बें- लम्बें  बाल पायें हैं। ये अधिकतर अकेला रहना पसंद करते हैं। झुण्ड में बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। इसके नर और मादा सम्बन्ध स्थापित करने  के लियें ही साथ आते हैं उसके पश्चात अलग हो जाते है। जब इनके बच्चें होते हैं तो ये कुछ दिन के लिए अपनी माँ के पास रहते हैं, उसके बाद अलग हो जाते हैं ।

भेड़िया (Wolf)

भेड़िया एक जंगलों में निवास करने वाले जंगली जनवरी हैं जो कुत्तों के पूर्वज भी माने जाते हैं। कहा जाता है कि प्राचीन काल में लोगों ने भेड़िया को पालतू बनाकर अपने साथ रखा करते थे। इसके जीन में परिवर्तन की वजह से यह कुत्तों के रूप में भी परिवर्तित हो गया है। अबतक इनके कुल 38 उपप्रजातियों का पता लगाया जा सका है। इनके अंदर सामाजिकता का भाव होता है। ये झुंड में रहना पसंद करते हैं। ये नर और मादा साथ में ही रहते हैं। ये अनाथ भेड़िया के बाचों को भी अपने साथ में रख लेते हैं। ये भी मांसाहारी के श्रेणी में आते हैं।

तेंदुआ (Leopard)

तेंदुआ एक ऐसा  जंगली जानवर है जो शिकार के लिए पेड़ पर भी चढ़ सकता है। यह अफ्रीका तथा एशिया में अधिक पाया जाता है। यह बनावट में शेर चीता बाघ से छोटा होता है लेकिन शिकार करने में इनसे भी चतुर होता है। यह 50 – 60 किलोमीटर/ घंटे की चाल से दौड़ सकता है। इनका मुख्य निवास अफ्रीका और एशिया होता था लेकिन इस समय एशिया में इसके कई प्रजातियाँ विलुप्त की कगार पर हैं।

जंगली जीवों के नाम Wild Animals Names With Information

हाथी (Elephant) – स्थलीय जीवों में सबसे भारी भरकम जीव हाथी को ही माना जाता है। यह स्तनपायी जीवों में भी सबसे बड़ा जंगली जानवर है। इसकी उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष तक की मानी जाती है। हाथी का गर्भकाल भी अन्य जानवरों से अधिक होता है। इसका गर्भकाल 22 महिना होता है। यह जब अपने बच्चों को जन्म देते हैं तो उसका वजन 100 किलो से ऊपर होता है। हाथी का निवास एशिया और अफ्रीका में सबसे अधिक है।

जंगली जानवरों के नाम, हाथी

कंगारू (Kangaroo) – यह मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्र्रीय पशु माना जाता है। यह एक स्तनधारी जीव है जिसकी पिछले पैर लम्बा और आगे के पैर छोटे होते हैं । इस कारण से यह जानवर ऊंची और लम्बी छलांगे मारने में तेज होता है।

गोरिल्ला (Gorilla) – यह मनुष्य की बनावट से मेल खाता है इसलिए इसे वनमानुष भी खा जाता है। यह भारी भरकम वाला जीव है। इसको मनुष्य का वंशज भी माना जाता है।

सांप (Snake) – यह सरीसृप प्रजाति का जंगली जानवर होता है। जिसकी कई सारी प्रजातियां पूरी दुनिया मे फैली हुई है। इनके अन्दर जहर होता है जो मनुष्य के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। कोबरा प्राजाती  का सांप सबसे जहरीला होता है।

ज़ेब्रा (Zebra) – ज़ेबरा के पूरे शरीर में धारिया पायी जाती हैं जिसके कारण इसे धारी दार गधा भी कहा जाता है। गधा जिसके शरीर पर धारिया पायी जाती है।

जंगली जानवर के नाम , जेब्रा

 

शाकाहारी जंगली जानवरों के नाम 

हिरण (Deer) – हिरण एक स्तनधारी और शाकाहारी जीव है जो जंगलों में निवास करता है। यह झुंड में रहना पसंद करते हैं। इनका भोजन घास होती है। ये भी जंगली जानवरों के नाम में से एक नाम है.

गैंडा (Rhinoceros) –इस जानवर के नाक पर एक सींग होती है जो इसको अन्य जीवों की संरचना से अलग बनाती है। यह भारी भरकम दिखने वाला जीव होता है। यह शाकाहारी जंगली जानवर है। यह अफ्रीका के साथ दक्षिण एशिया के कुछ स्थानों में पाया जाता है।

खरगोश (Rabbit) – यह जानवर आकार में छोटा होता है लेकिन यह तेज और फुर्तीला होता है। यह शाकाहारी जानवर है जो  गाजर खाने का बहुत शौक़ीन माना जाता है। यह बहुत छोटा स्तनपायी जंगली जानवर होता है। यह दुनिया में कई स्थानों पर पाया जाता है। ये अधिकतर घास में मैदान, मरुस्थल और पानी वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। 

बंदर (Monkey) – बंदर एक स्तनधारी जीव है जिसके शरीर के लगभग प्रत्येक भाग में बाल पाए जाते हैं। यह शाकाहारी भोजन वाला जंगली जानवर है। यह अपना निवास पेड़ों पर बनाता है। बंदर हमेशा झुंड दिखायी पड़ते हैं। यह बहुत ही चतुर जीव होता है। 

वन में निवास करने वाले जीव

जिराफ (Giraffe) –यह लम्बी गर्दन और लम्बे टांगो वाला जानवर है। यह शाकाहारी जीव होता है। पृथ्वी के थल क्षेत्रों में जितने भी जानवर हैं उन सभी से यह लम्बा होता है। इसकी औसतन ऊचाई 4 से 6 मीटर होती है। जिराफ की तुलना भारत में ऊट से की जाती है। यह सबसे अधिक अफ्रीका में पाए जाते हैं। यह शाकाहारी जानवर होता है।

जंगली भैंसा (Yak) – यह एक जंगली शाकाहारी जानवर है। यह हिमालय की तलहटी इलाको में विचरण करते हुए देखें जा सकते हैं। इसके पूरी शरीर पर लंबे लंबे  बाल होते है। जंगली भैसा जंगली जानवरों के नाम में से एक जीव है जो जंगल में निवास करता है|

बारहसिंगा (Stag) – यह एक शाकाहारी जीव की श्रेणी वाला जीव है जो घने जंगलों में निवास करते हैं। इसके सिर पर कुल बारह सिंग होते है , इसी कारण से इसे बारहसिंगा भी कहा जाता है। यह हिरण की ही एक प्रजाति है।

नीलगाय (Nilgai) – यह एक शाकाहारी जीव होता है जो घास को अपने भोजन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ये फसलों वाले खेतों के आसपास निवास करते हैं। इनके संरक्षण के लिए सरकार की ओर से कई नियम भी बनाये गए हैं। ये झुंड में रहना पसंद करते हैं। किसानों को इनसे खतरा होता है क्योंकि ये फसलों को नष्ट कर देते हैं।

जंगली जानवरों के बारे में जानकारी व नाम 

नेवला (Mongoose) – यह एक मांसहारी जीव होता है जो जमीन के अंदर अपना घर बनाता है। नेवला को कहावत में  सांप का जन्मजात दुश्मन कहा जाता है। यह बहुत ही फुर्तीला जीव है। नेवला जंगली जानवरों के नाम में माँसाहारी जीव है|

पांडा (Giant Panda) – यह भालू की एक प्रकार की प्रजाति का प्राणी है। यह अपने भोजन के रूप में बांस को खाता है। इसका आकार भालू से छोटा होता है इसलिए इसे  छोटा भालू भी कह सकते है। यह जीव समाप्ति के कगार पर है।

लंगूर (Lap) – यह बंदर की तरह ही दिखने वाला एक जीव होता है। यह भी पेडों की डालियो पर अपना अधिकतर समय गुजारते है।

सर्वाहारी  जंगली जानवरों का नाम 

 

लोमड़ी (Fox) – इस जानवर को जंगली जानवरों में सबसे अधिक चतुर माना जाता है। यह कुत्ते की ही एक उपप्रजाति है। ये एक सर्वाहारी  जंगली जानवर होता है। इनका जीवनकाल 2 से 3 वर्ष तक का माना जाता है। ये फल को भी खाना बहुत पसंद करते हैं। यह जानवर स्तनधारी जीव होता है। अभी तक इनकी 25 उपप्रजातिया ज्ञात हो पाई हैं।

जंगली जानवरों का नाम , लोमड़ी

 जंगली जानवरों की जानकारी List Of Wild Animals Name In Hindi

People also ask

वाइल्ड एनिमल कितने होते हैं?

पूरी दुनिया में वाइल्ड एनिमल का अनुमानित डाटा 130 बिलियन माना जाता है

जंगली जानवर को अंग्रेज़ी में क्या कहते हैं?

इसको अंग्रेजी में वाइल्ड एनिमल कहा जाता है

जंगली जानवर कितने प्रकार के होते हैं?

इनको आहार के आधार पर तीन भागों में बाटा जा सकता है- शाकाहारी, मांसाहारी, और सर्वाहारी जानवर

Name Of Wild Animals In Hindi जनसँख्या की तीव्र वृद्धि के कारण लगातार जंगल काटे जा रहे हैं, जिसके कारण जंगली जानवरों के आवास नष्ट हो रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप कई जानवरों का अस्तित्व खतरे में आ गया है। पृथ्वी की संतुलन के लिए प्रत्येक जीवों की अपनी एक महत्व है। यदि पृथ्वी को संतुलित रखना है तो इन जीवों को बचाने के हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। 

उम्मीद है इस पोस्ट के माध्यम से 20 जंगली जानवरों के नाम की जानकारी आपको प्राप्त हो गयी होगी. यदि आपको स्कूल में चाहे 10 जंगली जानवरों के नाम लिखना हो या 20 जंगली जानवरों के नाम लिखना हो आप आसानी से लिख पाएंगे.

इन्हें भी पढ़े

Leave a Comment