पॉलिटेक्निक पेपर (PDF) डाउनलोड करें | Polytechnic Syllabus

विधार्थियों के लिए हाईस्कूल पास करने के बाद, इन दिनों पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करना एक अच्छा विकल्प बन गया है। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के लिए सबसे पहले एंट्रेंस परीक्षा को पास करना पड़ता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए पॉलिटेक्निक पेपर विधार्थियों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं क्योकि इस परीक्षा में कई बार प्रश्नों की पुर्नावृत्ति होती रहती है। किसी भी परीक्षा की तयारी में उसके सेलेबस को समझना बहुत ही जरुरी होता है। इसलिए इस पोस्ट में आपके लिए पॉलिटेक्निक पेपर और Polytechnic Syllabus को दिया गया है जो आपकी तयारी में सहायक हो सकता है। सबसे पहले आइये देखते हैं इस पोस्ट में किन बिन्दुओ पर चर्चा की गयी है।

नोट – आपको हमारी सलाह है कि सबसे पहले आप लेख को पूरा पढ़ें और नीचे हमने आपको पराने पेपर की लिंक भी दी है, जिस पर किल्क करके पढ़ सकते हैं.

Table of Contents

पॉलिटेक्निक पेपर & Polytechnic Syllabus

किसी भी परीक्षा की तैयारी करने का जो सबसे पहला कदम होता है वो उसके सेलेबस को जानना होता। सेलेबस को जान लेने मात्र से ही काम नही चलता सेलेबस पूरी तरह से याद होना चाहिए। यदि आपको सेलेबस याद होगा तो आप जिस भी टॉपिक को पढेंगे तो वो आपको आसानी से याद हो जाता है। तो आइये सबसे पहले जानते हैं पॉलिटेक्निक के सेलेबस के बारें में Polytechnic Syllabus, उसके बाद पॉलिटेक्निक पेपर को देखेंगे जिसे आप नीचे दिए गये लिंक से डाउनलोड भी कर सकेंगे।

पॉलिटेक्निक सेलेबस Polytechnic Syllabus

पॉलिटेक्निक प्रवेश की परीक्षा JEECUP के द्वारा करायी जाती है और इसमें कई ट्रेड शामिल हैं जिसके लिए JEECUP ने ट्रेड के अनुसार कई ग्रुप बनाये हैं। अलग – अलग ग्रुप के लिए अलग सेलेबस दिए गये हैं। इस परीक्षा को कुल 10 ग्रुप में बाटा गया है जिसमें A, B, C, D, E, F, G, H, I, K शामिल हैं, तो आइये देखते प्रत्येक ग्रुप के सेलेबस (Polytechnic Syllabus) के बारे में।

ग्रुप A का सेलेबस

ग्रुप A में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के सभी ट्रेड को शामिल किया गया है। ग्रुप A के लिए अभ्यार्थी को न्यूनतम योग्यता 10वी की परीक्षा पास होनी चाहिए। इस ग्रुप में ही अधिकतर अभ्यार्थी परीक्षा देते हैं तो आइये देखते हैं इसके सेलेबस के बारें में।

ग्रुप A में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें गणित, भौतिक विज्ञान, और रसायन विज्ञान शामिल हैं।

गणित कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं
भौतिक विज्ञान कुल 25 प्रश्न पूछे जाते हैं
रसायन विज्ञान कुल 25 प्रश्न पूछे जाते हैं

ग्रुप B का सेलेबस

ग्रुप B में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग को शामिल किया गया है। यह तीन वर्षीय डिप्लोमा है। इसमें भी न्यूनतम योग्यता 10वी है। इसमें भी 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें गणित, भौतिक विज्ञान, और रसायन विज्ञान और कृषि विज्ञान शामिल हैं। इस ग्रुप में कृषि विज्ञान से सम्बंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं। तो आइये देखते हैं किन विषयों से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं।

खण्ड-1, गणित कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं
खण्ड-2, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और कृषि विज्ञान कुल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं

ग्रुप C का सेलेबस

इस ग्रुप में फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। इस ग्रुप की प्रवेश परीक्षा के लिए भी न्यूनतम योग्यता 10वी पास ही है। इस ग्रुप में भी कुल 100 प्रश्नों का एक पेपर होता है जो तीन खंडो में बटा होता है। इस पेपर में कुछ इस प्रकार से प्रश्न पूछे जाते हैं।

हिन्दी और अंग्रेजी कम्प्रेन्ह्सन कुल 20% प्रश्न पूछे जाते हैं
रीजनिंग एंड बुध्मता कुल 50% प्रश्न पूछे जाते हैं
जनरल अवेयरनेस कुल 30% प्रश्न पूछे जाते हैं

ग्रुप D का सेलेबस

इस ग्रुप में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेट्रियल प्रैक्टिस को शामिल किया गया है। इस ग्रुप की प्रवेश परीक्षा के लिए भी न्यूनतम योग्यता 12वी पास को रखा गया है और साथ ही 10 और 12 की परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी विषय का होना अनिवार्य है। इस ग्रुप में भी कुल 100 प्रश्नों का एक पेपर होता है जो 4 खंडो में बटा होता है। इस पेपर में कुछ इस प्रकार से प्रश्न पूछे जाते हैं।

हिन्दी और अंग्रेजी कम्प्रेन्ह्सन कुल 30% प्रश्न पूछे जाते हैं
रीजनिंग एंड बुध्मता कुल 35% प्रश्न पूछे जाते हैं
जनरल अवेयरनेस कुल 25% प्रश्न पूछे जाते हैं
न्यूमेरिकल कुल 10% प्रश्न पूछे जाते हैं

ग्रुप E का सेलेबस

ग्रुप D में डिप्लोमा इन फोर्मेसी को शामिल किया गया है। इस ग्रुप की प्रवेश परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता 12वी पास होना चाहिए तथा विज्ञान विषय शामिल होना चाहिए। इस ग्रुप के प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र दो खंडो में विभाजित होता है। यह दो वर्षीय कोर्स है।

खण्ड -1 भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान -50 प्रश्न
खण्ड -2 जीव विज्ञान या गणित – 50 प्रश्न

ग्रुप F का सेलेबस

इस ग्रुप के कोर्स में पोस्ट ग्रेजवेट डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है। यह एक वर्षीय डिप्लोमा है। इस डिप्लोमा के प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यार्थी को स्नातक की परीक्षा पास होना चाहिए। स्नातक की परीक्षा में बायोलोजी और रसायन विषय अवश्य शामिल होना चाहिए। बायोकेमिस्ट्री विषय में उत्तीर्ण, छात्र भी इस डिप्लोमा के पात्र माने जायेंगे। इस ग्रुप की प्रवेश परीक्षा में प्रश्न पत्र तीन भागो में होता है।

खण्ड 1 रसायन शास्त्र – 50 प्रश्न
खण्ड 2 जंतु विज्ञान – 25 प्रश्न
खण्ड 3 वनस्पति शास्त्र – 25 प्रश्न

ग्रुप G का सेलेबस

ग्रुप G में कई कोर्स शामिल हैं और सभी कोर्स एक साल के हैं। इन सभी कोर्सो के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक पास होना चाहिए। इस ग्रुप के प्रश्नपत्र 4 खण्डो में विभाजित होते हैं।

खण्ड 1 अंग्रेजी कम्प्रेन्ह्सन
खण्ड 2 रीजनिंग
खण्ड 3 जनरल अवेयरनेस
खण्ड 4 न्यूमेरिकल
खण्ड 5 जनरल बुध्मता

ग्रुप H का सेलेबस

इस ग्रुप से डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया जा सकता है। इस ग्रुप के प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यार्थी को 12वी की परीक्षा पास होना चाहिए। इस ग्रुप की प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र चार खंडो में पूछा जाता है।

खण्ड 1 रिजिनिग एंड लॉजिकल डिस्कशन – 25%
खण्ड 2 न्यूमेरिकल एबिलिटी एंड साइंटिफिक योग्यता – 25%
खण्ड 3 अंग्रेजी – 25%
खण्ड 4 सामान्य ज्ञान – 25%

ग्रुप I का सेलेबस

डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट का कोर्स इस ग्रुप में शामिल है। इसके लिए न्यूनतम योग्यता गणित, भौतिक और रसायन के साथ 12वी पास होना चाहिए। इस डिप्लोमा में एक अतिरिक्त योग्यता होनी चाहिए की अभ्यार्थी शारीरिक रूप से बिलकुल फिट होना चाहिए। इस ग्रुप के प्रश्नपत्र दो खंडो में विभाजित होते हैं।

खण्ड 1 भौतिक विज्ञान और रसायन – 50%
खण्ड 2 गणित – 50%

ग्रुप K का सेलेबस

इस ग्रुप के द्व्रारा पॉलिटेक्निक के इंजीनियरिंग डिप्लोमा के कोर्स के द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है। इस ग्रुप की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यार्थी को 12वी की परीक्षा विज्ञान विषय के साथ सफल होना चाहिए अथवा आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इस ग्रुप की प्रवेश परीक्षा भी दो ही खंडो में विभाजित होती है।

खण्ड 1 हाईस्कूल स्तर के गणित रसायन भौतिक और भौतिक 40% प्रश्न
खण्ड 2 इंजीनियरिंग डिप्लोमा से संबधित – 60% प्रश्न

उपर्युक्त भाग में पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा में एग्जाम पैटर्न के बारे में बताया गया है और साथ ही Polytechnic Syllabus के बारें में भी चर्चा की गयी है। फार्म को भरते समय इसकी अधिकारिक वेबसाइट को जरुर चेक कर लें। अधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ किल्क करें।

पॉलिटेक्निक पेपर Polytechnic Previous Year Question Paper

आप नीचे दिए गये लिंक से पुराने साल में प्रवेश परीक्षा में पूछे गये पॉलिटेक्निक पेपर को हिंदी भाषा में पीडीऍफ़ को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा में प्रश्न कई बार दोहराए जाते रहते हैं इसलिए परीक्षा के अंतिम कुछ दिनों में जितना हो सके आपको पुराने पेपर Polytechnic Previous Year Question Paper को हल करना चाहिए। पेपर को नियमित रूप से समय का ध्यान में रखकर हल करने से आपको तैयारी बहुत बेहतर हो सकती है।

एग्जाम का नाम UP Polytechnic Entrance Exam  
पेपर की भाषा हिंदी / अंग्रेजी (HINDI / ENGLISH )  
कुल समय 3 घंटे  
कुल प्रश्नों की संख्या 100  
Polytechnic Previous Year Question Paper Click here  
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2019 का पेपर Click Here  
पॉलिटेक्निक पेपर,Polytechnic Syllabus

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2021

प्रवेश परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून 2021 तक बढ़ा दी गयी है। अभी परीक्षा की तय डेट की घोषणा नही की गयी है। कोविड के बढ़ते मामले की वजह से अभी तक कोई तय तिथि की घोषणा नही हो पाई है। 15 जून के बाद ही परीक्षा तिथि की घोषणा होने की संभावना है। यदि 15 जून के बाद इसकी तिथि नही बढ़ायी जाती है तो यह परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में करायी जा सकती है।

यह प्रवेश परीक्षा एक दिन में दो शिफ्ट में करायी जाएगी। पहले पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे के बीच में करायी जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन के माध्यम से आयोजित की जाएगी। अभ्यार्थी को परीक्षा सेंटर पर 1 घंटे पहले पहुँच जाने की सलाह दी जाती है और साथ में पेन पेंसिल ले जाना ना भूलें।

पॉलिटेक्निक पेपर 2022 की ANSWER KEY

परीक्षा हो जाने के पश्चात एक सप्ताह के भीतर ही ANSWER KEY आ जाती है। कई कोचिंग संस्थान वाले परीक्षा के दिन ही ANSWER KEY देने लगते हैं, लेकिन कई बार अधिकारिक ANSWER KEY और कोचिंग सेंटर की ANSWER KEY में बहुत फर्क होता है। अधिकारिक वेबसाइट से ही आंसर कीय का मिलान सबसे उपयुक्त माना जाता है।

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद करियर में विकल्प

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने के बाद कई अभ्यार्थी के पास कई विकल्प उपलब्ध हो जाते हैं। बीते कुछ वर्षों में डिप्लोमा होल्डरों की बहुत तेजी से मांग बढ़ी है। डिप्लोमा के पश्चात व्यक्ति चाहे तो नौकरी कर सकता है या उच्च शिक्षा में बी टेक भी कर सकता है। यदि डिप्लोमा के बाद कोई बी टेक करता है तो उसे बी टेक के कोर्स में एक साल की छूट मिलती है। डिप्लोमा होल्डर अभ्यार्थियों का दाखिला सीधे द्वितीय वर्ष में किया जाता है।

डिप्लोमा के पश्चात अभ्यार्थी के पास सरकारी नौकरी और प्राइवेट नौकरी दोनों के विकल्प मौजूद होते हैं। अभ्यार्थी के चाहे तो डिप्लोमा की सहायता से विदेश में भी नौकरी प्राप्त कर सकता है। डिप्लोमा करने के बाद कम से कम 2 साल के अनुभव के पश्चात व्यक्ति विदेश में नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है।

इस डिप्लोमा के बाद शुरुआत में ज्यादा पैसे नही मिलते लेकिन जैसे जैसे अनुभव बढ़ता है सैलेरी बढ़ती जाती है। दो साल के पश्चात लगभग 20 से 30 हजार महीने कमाए जा सकते हैं लेकिन वही विदेश में नौकरी करके 50 से 70 हजार महीने कमाए जा सकते हैं।

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा से संबंधित कुछ प्रश्नों के जवाब

पॉलिटेक्निक में कैसे क्वेश्चन आते हैं?

इस प्रवेश परीक्षा में 100 प्रश्नों का प्रश्नपत्र होता है जिसमे प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होते है जिसमे केवल एक विकल्प सही होता है जिसे चुनना होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक प्रदान किये जाते हैं।

पॉलिटेक्निक के पेपर में क्या क्या आता है?

इसकी परीक्षा में हाईस्कूल के स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं इसके। अधिक जानकारी के लिए उपर्युक्त पैराग्राफ में देख सकते हैं।

पॉलिटेक्निक का एग्जाम कब होगा 2021?

कोविड की वजह से इस परीक्षा की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अभी फ़िलहाल इसकी कोई अधिकारिक तारीख की घोषणा नही की गयी है।

पॉलीटेक्निक पेपर कितने नंबर का आता है?

इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 400 नम्बरों के होते हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 नम्बरों का होता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक प्रदान किया जाता हैं तो वही गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाता है।

पॉलीटेक्निक परीक्षा साल में कितने बार करायी जाती है?

यह परीक्षा साल में केवल एक बार करायी जाती है और यह परीक्षा मई के महीने में होती है लेकिन इस साल कोरोना के कारण परीक्षा को आगे बढ़ा दिया गया है।

हमारा सुझाव है की आप इस लेख में दिए गये प्रश्न पत्रों को डाउनलोड कर लें और इसे हल करके। परीक्षा के कुछ दिन पूर्व पुराने प्रश्न पत्रों को हल करें और साथ पिछला पढ़ा हुआ सब कुछ रिवीजन करें। यदि आप नियमित होकर तैयारी करते हैं तो यह परीक्षा बहुत ही आसान होती है।

इस लेख में पॉलिटेक्निक पेपर और पॉलिटेक्निक सेलेबस Polytechnic Syllabus की विस्तार से चर्चा की गयी है। उम्मीद है आपको यह पोस्ट आपकी तैयारी में निश्चित रूप से मदद करेगी। यदि आपको इस पोस्ट से जुड़ा कोई भी सुझाव देना हो तो कमेन्ट जरुर करके बताएं।

 

1 thought on “पॉलिटेक्निक पेपर (PDF) डाउनलोड करें | Polytechnic Syllabus”

Leave a Comment